Subscribe Us

MP Weather Alert! साल की विदाई से पहले बदला मौसम, भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद में गिर सकते हैं ओले

Madhya Pradesh Weather Alert: नया साल आने से पहले मौसम पूरी तरह बदल गया है. मंगलवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है अगले दो दिनों तक कई हिस्सों में हल्की बारिश और ओले भी गिर सकते हैं. जिन जिलों में ओले गिर सकते हैं उनमें भोपाल सहित जबलपुर, होशंगाबाद, रीवा और सागर शामिल हैं. शाजापुर, विदिशा, राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, और ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश हो सकती है. प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ज्यादा सर्द रहा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3ewWABs

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ