Subscribe Us

स्कूल में लेट पहुंचा टीचर, हेड मास्टर ने पूछा- देर से क्यों आए, इतना पूछते ही कर दी पिटाई

Madhya Pradesh News: भोपाल के कोकता प्राइमरी स्कूल के टीचर ने हेड मास्टर को बच्चों और स्कूल स्टाफ के सामने जमकर पीटा. उसने हेड मास्टर को अपशब्द कहे और स्कूल के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया. दरअसल, इस टीचर को देर से आने की आदत है. गुरुवार को भी वह लेट पहुंचा तो हेड मास्टर ने फिर वजह पूछी. इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. थोड़ी देर बाद टीचर ने आपा खो दिया और हेड मास्टर की जमकर धुनाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है. स्कूल शिक्षा विभाग ने टीचर को हटा दिया है और इस मामले की जांच बैठा दी है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3ENFjiV

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ