Subscribe Us

पत्नी को लेने जाता तो बार-बार मना कर देता था ससुर, दामाद ने उतार दिया मौत के घाट

Madhya Pradesh Big Crime: इंदौर में हुए नाहर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. उसकी हत्या उसी के दामाद ने की थी. खुड़ैल थाना अंतर्गत तिल्लोर बुजुर्ग गांव में रहने वाले नाहर की हत्या चाकू से की गई थी. पुलिस ने हत्या के आरोपी दामाद को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को हत्या में इस्तेमाल चाकू भी मिल गया है. पुलिस के मुताबिक, शख्स की पत्नी दो महीने पहले उसे छोड़कर मायके आकर रहने लगी थी. वह जब भी पत्नी को लेने जाता तो ससुर मना कर देता था. तब आरोपी को लगा कि ससुर ही उसका घर बिगाड़ रहा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3GESrY7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ