Subscribe Us

MP News Live Updates: प्रदेश में जल्द होंगे पंचायत चुनाव, मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा- तैयारी पूरी

MP News, 26 November 2021: पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने जबलपुर में कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव जल्द हो सकते हैं. इसकी फाइनल तैयारी सरकार ने कर ली है. इसे लेकर जो ड्राफ्ट कैबिनेट में लाया जाना है, उसे भी तैयार कर लिया गया है. बता दें, सरकार पंचायत चुनाव बहुत पहले करा लेना चाहती थी, लेकिन कोरोना की वजह से इन्हें स्थगित करना पड़ा था. ये चुनाव पुराने परिसीमन के आधार पर हो होंगे. कमलनाथ सरकार के नए सिरे से कराए गए परिसीमन को शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने रद्द कर दिया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3rf1Ykj

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ