MP Accident News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हाई स्पीड इनोवा एसयूवी डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हो गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए. घायलों का इलाज जारी है. पुलिस का कहना है कि हादसा सोमवार को एनएच-44 पर मिडवे मील के पास तड़के 3 बजे हुआ. पहली बार में ऐसा लगता है जैसे ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ. क्योंकि, इस रोड पर कहीं भी मोड़ या स्पीड ब्रेकर नहीं है. हादसे का शिकार परिवार बिहार से अपने घर छिंदवाड़ा जा रहा था.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/LtoaNwI