Subscribe Us

MP News Live Updates: प्रदेश में बढ़ रहा डेंगू, भोपाल में मिले 8 नए मरीज, ग्वालियर में हालात चिंताजनक

MP News, 12 November 2021: प्रदेश में डेंगू का असर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा. राजधानी भोपाल में डेंगू के 8 नए मरीज मिलने के बाद डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ कर 636 हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग चिंता में है. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछली 8 नवंबर को भी डेंगू के 8 मरीज मिले थे. ये मरीज उस वक्त मिले थे, जब प्रशासन ने 38 संदिग्ध लोगों के सैंपल इकट्ठे किए थे. ग्वालियर में भी डेंगू का प्रकोप जारी है. शहर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 2 हजार के पार हो गया है. यहां पिछले 24 घंटे में 53 नए मरीज मिले. जबकि, 14 साल के डेंगू पीड़ित लक्ष्य यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3kpLwJV

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ