Subscribe Us

उपचुनाव के नतीजों में 'लूट' पर घमासान, शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हार पचा नहीं पा रहे कमलनाथ

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों के बाद भी बयानबाजी रुक नहीं रही. कांग्रेस हार मानने को तैयार ही नहीं है. अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लूट के बयान पर घमासान मच गया है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने उपचुनाव जीता नहीं लूटा है. इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कमलनाथ हार को पचा नहीं पा रहे. उनकी पार्टी का जनाधार लगातार खिसकता जा रहा है. कमलनाथ ने जनता का अपमान किया है, क्योंकि हम जनता के वोट से जीते हैं. क्या पृथ्वीपुर और जोबट की जनता को अपमानित करने का हक कमलनाथ को है?

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3c4lOGo

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ