Subscribe Us

MP News Live Updates: प्रदेश में 8 दिनों में मिले 121 कोरोना पॉजिटिव मरीज, सीएम ने बुलाई बैठक

MP News, 28 November 2021: कोरोना संक्रमण एक बार फिर प्रदेश में डर फैला रहा है. एमपी में बीते महज 8 दिनों में 121 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. 24 घंटो में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. सबसे ज्यादा इंदौर में 12, भोपाल में 7, रायसेन में 3 और में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 112 हो गई है. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक बुलाई है. बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, सीएस, डीजीपी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3CXy5Ht

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ