Subscribe Us

पुलिस ने किया चालान, बाइक सवार ने पूछा- किस बात का, इस पर टूट पड़ा ASI, देखें Video

Gwalior News: ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिस से चालान की वजह पूछना एक लड़के को भारी पड़ गया. इस बात पर ASI उत्तम सिंह राजौरिया ने उसके पेट में घूंसे ही घूंसे मारे. युवक जब बचने के लिए भागा तो राजौरिया भी उसके पीछे भागा. उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस वाकये को वहां खड़े लोगों ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो किसी तरह एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने एएसआई राजौरिया को तत्काल सस्पेंड कर दिया. बताया जाता है कि राजौरिया पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3cdlh4V

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ