Sidhi News: मध्य प्रदेश में घड़ियालों की स्थिति नाजुक है. वे नपुंसक हो गए हैं और उनकी वंश बेल भी नहीं बढ़ रही. सीधी जिले में घड़ियालों का सबसे बड़ा अभ्यारण्य है सोन घड़ियाल अभ्यारण्य. यहां अधिकारियों के मुताबिक तो घड़ियाल ज्यादा हैं, लेकिन हकीकत में दिखाई कम देते हैं. हालांकि, अधिकारी मानते हैं जितने भी नर घड़ियाल यहां है, वे अगला जीवन उत्पन्न करने के लायक नहीं हैं. हालात इतने खराब हैं कि अब सांसद ने भी इस सेंचुरी को बंद करने की बात कह दी है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3ne8qWz