Subscribe Us

Photos: हर किसी को भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत में नहीं मिलेगी रोटेशन वाली सीट, आपको चाहिए तो करना होगा ये काम

आखिर इंतजार खत्म हुआ और भोपाल-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ पड़ी. अप्रैल की पहली तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना किया. वंदे भारत कई खूबियों से लैस है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह पूरी तरह स्वदेशी है. इसमें यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखा गया है. यात्री के लिए खाने-पीने, उसके गैजेट, मनोरंजन और बाहरी नजारों को देखने की सुविधा वंदे भारत ट्रेन में ही दी गई है. (तस्वीरें साभार- twitter@VandeBharatExp)

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/mjrt3Gf

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ