Subscribe Us

PM Modi ने 'सदैव अटल' पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee को दी श्रद्धांजलि । Top News

Atal Bihari Vajpayee 98th Birth Anniversary । Top News : भारत के former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee की आज 98वीं जन्म जयंती है, जिसे बीजेपी गुड गवर्नेंस डे के रूप में पूरे देश में मना रही है. प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह पूर्व पीएम की समाधि ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य मंत्रियों और नेताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि दी. समाधि स्थल पर ही आयोजित प्रार्थना सभा में अनूप जलोटा ने अटल जी के पसंदीदा भजन गाए. भाजपा देशभर में सभी बूथों पर अटल जयंती को व्यापक स्तर पर मना रही है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री की कविताओं पर आधारित काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/9EMrm3s

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ