Subscribe Us

MP Assembly Winter Session : Shivraj Sarkar के खिलाफ No confidence motion पर आज भी जारी रहेगी बहस

MP Vidhansabha Winter Session : Madhya Pradesh Legislative Assembly शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. Shivraj Sarkar के खिलाफ Congress द्वारा विधानसभा में पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को चर्चा जारी रहेगी. बुधवार को मध्य प्रदेश विधान सभा में सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई. विपक्ष सरकार के खिलाफ 51 बिंदुओं का अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया. चर्चा की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने की. गोविंद सिंह ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज कलेक्टर और एसपी विधायकों का सम्मान नहीं कर रहे. आज प्रजा रह गई है तंत्र हावी हो गया है. एक भी अधिकारी आज नियमों का पालन नहीं कर रहा. विपक्ष के किसी भी नेता के पत्र को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा. सिर्फ एक नेता नितिन गडकरी को छोड़कर कोई पत्र का जवाब नहीं देता. आज विपक्षी दल का अपमान किया जा रहा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/xoL7Z9d

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ