Subscribe Us

12 साल के बच्चे का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल और वसूल लिए लाखों रुपए

Blackmail. ग्वालियर के बिलौआ कस्बे से एक 12 साल के बच्चे को ब्लैकमेल कर घर में चोरी करने पर मजबूर करने का मामला सामने आया है. मामले में 15 आरोपियों ने 6 महीने के भीतर लगभग 31 लाख रुपए की रकम ऐंठ ली है. पहले आरोपियों ने बच्चे से दोस्ती कर उसके मामा के खिलाफ भड़काया. इसके बाद पैसे चोरी करके भविष्य के लिए जोड़ने को कहा. बच्चा पैसे चोरी करके उन्हें देता गया. इसके बाद उन्होंने बच्चे का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. वीडियो वायरल किया तो जिसके पास भी पहुंचा उसने भी बच्चे को ब्लैकमेल किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/0n5jRqx

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ