Subscribe Us

सीनियर आईपीएस अफसर के घर का झगड़ा पहुंचा पुलिस के पास, बड़े भाई ने लगाए गंभीर आरोप

Property Dispute : 1987 बैच के IPS अफसर शैलेश सिंह पर उन्हीं के बड़े भाई कमलेश सिंह ने आरोप लगाए हैं. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर भोपाल और मानवाधिकार आयोग में की है. शैलेष सिंह पर प्रॉपर्टी के लिए बुजुर्ग मां, सेवानिवृत भाई, भतीजे,भतीजी को परेशान करने का आरोप है. आरोप है कि बुजुर्ग मां के खाते में जमा रकम लेने के लिए शैलेश सिंह प्रताड़ित कर रहे हैं. भोपाल, गोरखपुर की प्रॉपर्टी पर भी कब्जा कर किराए पर चलाने के आरोप परिवार ने लगाए हैं. स्पेशल डीजे शैलेश सिंह 1987 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं. उनके बड़े भाई भोपाल के नेहरू नगर में रहते हैं. उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर और मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में शैलेश सिंह पर प्रताड़ना का आरोप है. बड़े भाई कमलेश सिंह का आरोप है कि शैलेश सिंह अपने पद का दुरुपयोग कर झूठे आरोप लगाकर थाने में बंद करवाने की धमकी दे रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/Zv7elHX

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ