Subscribe Us

पत्नी संग घूमने निकले सीएम शिवराज, लौटकर अफसरों की लगायी क्लास-15 दिन में सड़कें सुधार लें...

Bad Conditions of Roads. सड़कों के कारण बदनामी झेल रही सरकार अब रियायत के मूड में नहीं है. अफसर अभी त्योहार की खुमारी से निकल भी नहीं पाए थे कि सीएम ने सुबह सुबह मीटिंग बुला ली. उन्होंने अफसरों से साफ कहा कि सड़कें जल्दी से सुधार लें वरना कड़ी कार्रवाई होगी. वो खुद सड़कों का निरीक्षण करेंगे. यदि सड़कें दुरुस्त नहीं मिली तो संबंधित के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.15 दिन के बाद फिर से बैठक होगी. उसमें जिम्मेदार अफसरों को जवाब देना होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की सड़कों के रखरखाव के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी को समन्वय बनाकर सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने सख्ती से कहा कि सीवेज और पानी की पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों का रिस्टोरेशन जिन ठेकेदारों ने नहीं किया उन पर कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा सभी सड़कें जल्द से जल्द सुधार ली जाएं. सीएम ने अफसरों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है. उसके बाद एक्शन होगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/jX5cSeM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ