Subscribe Us

एक घंटे तक खुले खेत में रोमांस करता रहा नाग-नागिन का जोड़ा, आप भी देखिए रोमांटिक वीडियो

MP Latest Video News: मध्य प्रदेश के टीमकगढ़ जिले में प्रकृति के खूबसूरत नजारे को जिसने भी देखा, वह मोहित हो गया. लोगों ने इस नजारे को मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. दरअसल, बल्देवगढ़-छतरपुर हाईवे के पास नाग-नागिन का जोड़ा आलिंगन करता दिखाई दिया. एक शख्स ने ये दृश्य देखकर और लोगों को भी बुला लिया. सभी लोग पेड़ों के पीछे छुप गए. नाग-नागिन का जोड़ा करीब एक घंटे तक अपनी ही मस्ती में डूबा रहा. इधर, लोग भी उनकी मस्ती में मस्त होकर नजारा देखने लगे. लोग वहां से तब ही हटे जब नाग-नागिन प्रेमालाप के बाद उस जगह से चले गए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/XioVBFh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ