Subscribe Us

मुन्नाभाई का हाईटेक फर्जीवाड़ा : सर्जरी कर कान में लगवा ली थी डिवाइस, ब्लूटुथ से हो रही थी नकल

OMG NEWS : इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में फायनल प्रोफ की परीक्षा चल रही थी. गोपनीय विभाग की टीम उप कुलसचिव रचना ठाकुर के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के लिए आयी. निरीक्षण के दौरान टीम को लगा कि दो छात्र उनसे आंखें चुरा रहे हैं. संदिग्ध लगने पर टीम ने उनकी तलाशी ली तो एक छात्र की बनियान में मोबाइल फोन छुपा मिला. और तलाशी ली तो उसके कान में डिवाइस मिली जिससे ब्लूटूथ कनेक्ट था. मुन्ना भाई इतने शातिर थे कि सर्जरी कर कान में डिवाइस इम्प्लांट कर रखी थी.पड़ोस में बैठा छात्र भी टीम को देखकर घबरा गया तो उसकी भी तलाशी ली गयी. उसने भी यही फर्जीवाड़ा कर रखा था.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3TZ1aDV

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ