Subscribe Us

सिवनी आदिवासी हत्याकांड: सीएम शिवराज ने एसपी सहित पूरे चौकी स्टाफ को हटाया, एसआईटी करेगी जांच

MP Big Story: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सिवनी आदिवासी हत्याकांड में बड़ा एक्शन लिया. उन्होंने सिवनी के एसपी सहित कुरई थाने का पूरा स्टाफ हटा दिया और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया. बता दें, इस टीम के चीफ के लिए सरकार ने एसीएस होम राजेश राजौरा को चुना है. उनकी टीम में एडीजी अखेतो सेमा और सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल श्रीकांत भनोट को सदस्य बनाया गया है. इस टीम को 10 दिन में रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है. इसके लिए टीम रविवार को सिवनी रवाना होगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/tAGOKvJ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ