Subscribe Us

एमपी: सीएम शिवराज ने सुबह 7 बजे बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इस तरह लगाई अफसरों की क्लास

MP Top News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. उन्होंने रविवार सुबह 7 बजे सारे जिलों के अफसरों को वर्चुअली बुला लिया. बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी, सीएमओ, नगरी विभाग के अफसर, पीएचई विभाग के अफसर, ग्रामीण और ऊर्जा विभाग के अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान सीएम शिवराज ने बिजली-पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अफसरों को चेतावनी दी कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3rYi6je

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ