OMG: जो कुत्ता सूंघ-सूंघकर चोरों को पकड़ लेता था, उसे ही चोर बड़ी आसानी से उठाकर ले गए. वह भी बड़े आराम से उनके साथ स्कॉर्पियो में चला गया. ये अजीबो-गरीब घटना मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में घटी. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में डॉग मास्टर को सस्पेंड कर दिया और थोड़ी देर बाद ही कुत्ता भी बरामद कर लिया. दरअसल, रात को डॉग मास्टर पुलिस के कुत्ते को घुमाने निकला था. लेकिन, इस बीच बारात में हो रहे शोर की वजह से वह विचलित होकर मास्टर के हाथ से भाग गया और उसे लावारिस देख कुछ लोग उसे ले गए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/64StPo5