Subscribe Us

शरीर में देवता का दावा करने वाले ने महिला को बताया डायन, अधमरा होने तक पीटा, बनाया बंधक

Mega Crime: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक भोपा (शरीर में देवीय शक्ति आने का ढोंग करने वाला व्यक्ति) ने महिला को पहले तो डायन बताया, फिर उसे इतना मारा कि वह अधमरी हो गई. अब महिला के शरीर के निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है. महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. घरवालों का कहना है कि पीटने वाला हसनपुर हवेली गांव का सरपंच है. वह खुद के अंदर देवता आने का दावा करता है. उसने गांववालों से कहा कि महिला गांव के लिए खतरा है. परिजनों ने कहा कि पुलिस उनकी नहीं सुन रही.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/D7BItGs

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ