MP BJP Politics : जंबूरी मैदान पर अमित शाह से पहले मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधन के लिए आना था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे ही बोलने के लिए डायस के लिए आगे बढ़े पीछे कतार में बैठे सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया खड़े होकर ताली बजाने लगे. उनके बगल में बैठे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अरविंद भदौरिया का कुर्ता पकड़कर उन्हें कुर्सी पर नीचे बैठा दिया. यह पूरा वाकया जंबूरी मैदान पर मौजूद सब लोगों ने देखा और मीडिया के कैमरों में भी कैद हो गया. इसी बात के लिए नरोत्तम मिश्रा पर विपक्ष अब निशाना साधा रहा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/ozKHGby