Subscribe Us

शहीद शंकर प्रसाद पंचतत्व में विलीन, सीएम शिवराज ने दी 1 करोड़ की सम्मान निधि

MP Martyr News: जम्मू आतंकी हमले में सतना के लाल शंकर प्रसाद पटेल शहीद हो गए थे. उन्हें रविवार को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई. उनके गृह ग्राम नौगंवा में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उन्हें अंतिम सलामी देने जन सैलाब उमड़ पड़ा. लोगों ने जयकारों के साथ उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पवर्षा की. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी शहादत पर एक करोड़ की सम्मान निधि, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, विशालकाय मूर्ती और जिले की बड़ी सरकारी संस्था का नाम शहीद शंकर प्रसाद के नाम पर करने की घोषणा की.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/W7yvmfK

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ