MP Big News: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार गांवों की आर्थिक मजबूती के लिए बड़ा कदम उठा रही है. वह छत्तीसगढ़ का मॉडल अपनाएगी. अब सरकार का फोकस गोबर-धन प्रोजेक्ट पर है. इस प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर गोबर की खरीदी की जाएगी. पचमढ़ी में हुई चिंतन बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब लोगों को गाय के गोबर और गौ-मूत्र से आय होने लगेगी, तो वे गौ-पालन के लिए प्रेरित होंगे. प्रदेश की गौ-शालाओं को स्वावलंबी बनाने की कोशिश की जाएगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/46EuiMD