MP Big Crime: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की विवाहित महिला को प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रहे जबलपुर के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो आरोपियों में से एक आरोपी मनीष श्रीवास्तव ने इस महिला से एक करोड़ से ज्यादा रुपये ऐंठ लिए. मनीष ने पहले पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और उसका शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियो और MMS बना लिए. फिर वह महिला से लाखों रुपये लेने लगा. लेकिन, जब हद हो गई तो महिला ने और रुपये देने से मना कर दिया. इसके बाद आरोपियों से तंग आकर महिला ने पुलिस को शिकायत कर दी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/docmS37