Jyotiraditya Scindia News: सिंधिया राजघराने और मध्य प्रदेश के ग्वालियर का इतिहास शनिवार को टूट गया. यहां जो हुआ, वो इससे पहले कभी नहीं हुआ. पहली बार राजघराने के किसी सदस्य ने ग्वालियर की सड़क पर झाड़ू लगाई. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने न केवल ग्वालियर की सड़कों पर झाड़ू लगाई, बल्कि लोगों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया. सिंधिया ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाना चाहते हैं. इस मौके पर सिंधिया ने महाराज बाड़े पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/CgwotPx