Guna Religious News. गुना के युवा सीए सुमित जैन और गल्ला व्यापारी अविचल जैन ने सांसारिक जीवन त्यागकर वैराग्य ले लिया. दमोह के कुंडलपुर में पंच कल्याणक महामहोत्सव में आचार्य विद्यासागर महाराज ने दोनों ब्रह्मचारियों को क्षुल्लक दीक्षा दी. कार्यक्रम में गुना, अशोकनगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे. दीक्षा के बाद अविचल जैन का नामाकरण क्षुल्लक विचार सागर महाराज और सुमित जैन का नाम क्षुल्लक मंथन सागर महाराज रखा गया. (रिपोर्ट- विजय जोगी, गुना)

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/XZaPy4H