Amazing MP: हाई कोर्ट ने एक घर बचाने के लिए अजीबो-गरीब आदेश दिया. मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का है. आदेश में हाई कोर्ट ने एक ओर पति से कहा- एक महीने तक घर जमाई बनकर ससुराल में रहो, फिर सुनवाई करेंगे. दूसरी ओर उसने पत्नी के मायकेवालों से कहा- अपने दामाद का बेहतर ख्याल रखना. बेटी का घर बच जाएगा. दरअसल, इस मामले में पति ने 2 साल के बेटे को अपने पास रखकर पत्नी को घर से निकाल दिया था. इसलिए पत्नी बच्चे की कस्टडी पाने के लिए हाई कोर्ट गई.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/4cP1sI9