Shivpuri Big Crime: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कुछ दिनों पहले 45 लाख की लूट हुई थी. इस मामले में अब हैरान करने वाली बात सामने आई है. इस लूट को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने कट्टे की नोंक पर पीड़ित पति की पत्नी के कपड़े उतारे. उसके बाद उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी. आरोपी यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस के पास जाओगे तो बेटे को जिंदा नहीं छोड़ेंगे. पुलिस के हाथ कोई सुराग न लगे इसलिए आरोपी सीसीटीवी की DVR भी साथ ले गए. लूट के बाद परिवार ने 4 फरवरी को पुलिस को घटना की जानकारी दी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/28u5x9B