Madhya Pradesh Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है. तीसरी लहर दूसरी से ज्यादा संक्रामक हो गई है. एक तरफ प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ रिकवरी रेट लगातार घटती दिख रही है. प्रदेश में रिकवरी रेट 7% तक घट गई है. चिंताजनक बात ये है कि संक्रमण से होने वाली मौतों के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर कोरोना वायरस को रोकना है तो लोगों को सावधान रहना होगा. अगर लोग नहीं माने तो स्थिति गंभीर हो सकती है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/33XktAb