Gwalior Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कुछ लोगों ने एक शख्स को तालिबानी सजा दी. लोगों ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पहले उसके कपड़े फाड़े, फिर उसे बीच सड़क लाठी-डंडों से पीटना शुरू किया. वह लोगों से लगातार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन पीटने वालों का दिल नहीं पसीजा. इस बीच जो लोग सड़क पर तमाशा देखने जमा हुए, उन्होंने पुलिस को बुलाने की बजाए विडियो बनाना ज्यादा उचित समझा. इसके बाद वह युवक थाने गया और केस दर्ज कराया. दूसरी ओर, मारने वाले भी थाने पहुंच गए और युवक की शिकायत की.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3pmjbWl