Shivpuri stunt viral video: एमपी के शिवपुरी में एक लड़के को मशहूर होने के लिए वीडियो बनवाना भारी पड़ गया. लुधावली में रहने वाला ये युवक पानी की टंकी पर कई फीट ऊपर चढ़ गया और वहां से फिसलकर नीचे आया. उसके बाद उसने फिल्मी स्टाइल में और नीचे आने की कोशिश की तो उसका बैलेंस बिगड़ गया. ऊपर से सीधा नीचे गिरने से उसकी हालत गंभीर हो गई. पहले तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जब वहां हालत और खराब हुई तो ग्वालियर लाया गया. गांववालों का कहना है कि वह अक्सर इस तरह के स्टंट करते दिखाई देता है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3pldvw4