Subscribe Us

MVM कॉलेज की मजार पर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आपत्ति, कहा- स्टूडेंट्स की सुरक्षा को खतरा

Pragya Singh Thakur News: सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. इस बार उन्होंने मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय परिसर में स्थित मजार पर सवाल उठा दिया है. सांसद का कहना है कि मजार की वजह से कई अनाधिकृत लोग कॉलेज परिसर में प्रवेश करते हैं. इस वजह से वहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और स्टाफ को खतरा है. इस मामले में सांसद ने भोपाल कलेक्टर और कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है.सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कमिश्नर को पत्र में लिखा कि मजार पर लोगों के अवैध प्रवेश से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर हो रहा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3HDOTXz

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ