Subscribe Us

‘भगवान मुझे बुला रहे हैं, सॉरी मम्मी-पापा, मुझे माफ…’ लिखकर MSc की स्टूडेंट ने लगा ली फांसी

Bhopal Crime News: राजधानी के गांधी नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 25 साल की अन्नूदास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह द्वारिका धाम में परिजनों के साथ रहती थी. पुलिस से जानकारी मिली कि 15 नवंबर की रात उसने परिवार के साथ खाना खाया और फिर सोने चली गई. सुबह जब परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच में सुसाइड नोट मिला. इसमें लिखा था- ‘भगवान मुझे बुला रहे हैं, सॉरी मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना. मैं मर्जी से यह कदम उठा रही हूं.’

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3Cvkcjs

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ