Subscribe Us

MP: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, 'सलमान खुर्शीद की किताब Sunrise Over Ayodhya बैन करेंगे'

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ‘Sunrise Over Ayodhya’ किताब को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद को आड़े हाथों लिया. उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि ये निंदनीय पुस्तक छापी है. मैं कानूनविदों से राय लेकर मध्य प्रदेश में किताब को बेन करूंगा. उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद हिंदू को खंटित करने का, जाती में बांटने का अवसर नही छोड़ते. अपने भारत देश को खंडित करने का अवसर नहीं छोड़ रहे हैं. ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह –इंशाअललाह’ कहने वालों के पास सबसे पहले राहुल गांधी गए थे. ये वही विचार है जिसे सलमान आगे बढ़ा रहे हैं. गृह मंत्री ने सवाल किया- महान भारत नहीं बदनाम भारत है, ये किसने कहा था, कमलनाथ ने कहा था. ये किताब उसीका पार्ट है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी ये कह चुका है कि हिंदुत्व एक जीवन पद्धति है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3wCq49v

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ