Subscribe Us

MP News: किसानों के लिए नई बिजली दरें लागू, जानिए कंपनी ने कितनी दी राहत

Madhya Pradesh News: इस नवंबर से किसानों को बिजली की नई दरों में राहत मिलेगी. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली की नई दरें निर्धारित की हैं. कंपनी ने भोपाल सहित, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के 16 जिलों के कृषि उपभोक्ताओं के अस्थायी सिंचाई पंप कनेक्शन के ये दरें लागू की हैं. किसानों को सिंगल फेज और 3-फेज की बिजली पर घटा हुआ बिल देना होगा. अब गांव के उपभोक्ताओं को तीन महीने के लिए सिंगल फेज 1-एचपी अस्थायी कृषि पंप कनेक्शन के लिए सब्सिडी सहित कुल 1843 रुपये ही देने होंगे. जबकि, इससे पहले फिक्स चार्ज, इनर्जी चार्ज सहित किसान 4222 रुपये देते थे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3koJtWA

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ