Subscribe Us

MP News Live Updates: ग्वालियर में डकैत फिर सक्रिय, ग्रामीणों का अपहरण कर मांगी फिरौती

MP News, 20 November 2021: ग्वालियर-चंबल इलाके में सालों बाद डकैत फिर सक्रिय हुए हैं. गांववाले इस बात से फिर डर गए हैं. गुरुवार शाम डकैतों ने 2 ग्रामीणों का अपहरण किया और फिरौती मांगी. ये अपहरण घाटीगांव के सिमरिया के जंगल में हुआ. नए डकैत घाटीगांव से मुरैना तक मूवमेंट कर रहे हैं. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस पुलिस ने इलाका घेर लिया और जंगल में सर्चिंग की. ये देख डकैत अपह्रतों को छोड़कर भाग गए. पुलिस डकैतों की तलाश कर रही है. पुलिस को लगता है कि यह कोई नया गिरोह है. ये भी हो सकता है कि ये दूसरे जिले से यहां आया हो.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3x2RMMN

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ