Subscribe Us

MP News Live Updates: प्रदेश की 50% आबादी को लगीं वैक्सीन की दोनों डोज, लक्ष्य अभी दूर

MP News, 18 November 2021: मध्य प्रदेश की 50 फीसदी आबादी पूरी तरह वैक्सीनेटेड हो गई है. यानी, इस आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं. हालांकि, सरकार का लक्ष्य अभी भी दूर है. सरकार ने दिसंबर तक इस लक्ष्य को हासिल करने का प्लान बनाया है. लेकिन, उसके लिए रोज 7 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाने होंगे. इसके लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान में बुधवार को 16.48 लाख लोगों ने डोज लगवाए. बता दें, प्रदेश में अब तक 7.78 करोड़ डोज लग गए हैं. इसमें पहला डोज 5.04 करोड़ और दूसरा डोज 2.74 करोड़ लोगों ने लगवाया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3oDoikT

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ