Subscribe Us

MP News Live Updates: हबीबगंज पर आज से ड्रॉप-एंड-गो बंद, प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ले जाएं गाड़ी

MP News, 13 November 2021: एयरपोर्ट की सुविधाओं जैसा वर्ल्ड क्लास स्टेशन हबीबगंज पूरी तरह तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को इसका उद्घाटन करेंगे. उनके कार्यक्रम को देखते हुए स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है. हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर आज से 15 नवंबर तक ड्रॉप एंड गो व्यवस्था भी बंद कर दी गई है. यात्रियों को अपनी गाड़ियां 5 नंबर प्लेटफॉर्म पर ले जानी होंगी. इससे पहले 9-12 नवंबर तक हबीबगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 की तरफ टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर की पार्किंग बंद कर दी गई थी. इस दिनों में पार्किंग प्लेटफॉर्म नंबर-5 की तरफ दी गई है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2YI57xb

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ