Subscribe Us

MP Education News: 100 फीसदी क्षमता के साथ स्कूलों मे ऑफलाइन कक्षाओं का होगा संचालन, ऑनलाइन क्लासेस होगी बंद

MP Education News: स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि स्कूलों में अब 100 फीसदी छात्र छात्राओं की क्षमताओं के साथ कक्षाओं का संचालन होगा. स्कूल में छात्र छात्राओं को बुलाने के लिए अभिभावकों की अनुमति की अनिवार्यता नहीं रहेगी. अब तक स्कूलों में छात्र छात्राओं को बुलाने पर अभिभावकों का सहमति पत्र जरूरी होता था. सहमति पत्र दिखाने के बाद ही छात्र छात्राओं को स्कूलों में प्रवेश दिया जा रहा था. कोविड-19 के तमाम प्रतिबंधों के हटने के बाद अब स्कूलों में भी छात्र छात्राओं को अभिभावकों के बिना सहमति पत्र के स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3qW5yjm

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ