Subscribe Us

Big breaking: भोपाल के GMC बॉयज हॉस्टल में रेप, इंदौर की डॉक्टर को जान से मारने की धमकी

Madhya Pradesh News: गांधी मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रेप की खबर से सनसनी फैल गई. यहां शुक्रवार रात इंदौर की डॉक्टर के साथ एमडी कर रहे डॉक्टर ने रेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत में कहा कि वह इंदौर में डॉक्टर है. वह किसी काम से भोपाल आई थी. उसे गांधी मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहे डॉक्टर राहुल कनाडे ने बुलाया. उसके बाद वह उसे बॉयज हॉस्टल ले गया और दुष्कर्म किया. युवती ने पुलिस को बताया कि राहुल ने उसके साथ मारपीट भी की और किसी को बताने पर जान ने मारने की धमकी भी दी. कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3CeDTMp

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ