Madhya Pradesh News: सीधी जिले में एक मां की बहादुरी की मिसाल दी जा रही है. मां किरण बैगा अपने 6 साल के बेटे राहुल को बचाने मौत से भिड़ गई. राहुल को तेंदुआ मां के सामने ही उठाकर ले गया. किरण ने डंडा लेकर करीब 1 किमी तक उसका पीछा किया और अंततः उससे सामने से भिड़ गई. उसने तेंदुए से पहले बच्चे को बचाया और फिर खुद को. ये घटना सीधी जिले के कुसमी ब्लॉक के संजय टाइगर बफर जोन की 28 नवंबर की है. किरण अपने परिवार के साथ इस बफर जोन की टमसार रेंज में आने वाले बाड़ीझरिया गांव में रहती है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3EcgWez