Subscribe Us

4 लाख की बकरियां लूटकर चरवाहों से बोले डकैत, 'हमारी दहशत की कहानी पुलिस को बताना'

Gwalior News:  ग्वालियर-चंबल के जंगलों में फिर से डकैतों का आतंक शुरू हो गया है. मोहना के जंगल मे रविवार को डकैतों ने दो चरवाहों को हथियार के दम पर बंधक बनाया और उनसे चार लाख रुपए कीमत की 100 से ज्यादा बकरियां लूट ले गए. डकैतों ने जाते-जाते चरवाहों से कहा कि हमारी दहशत की कहानी पुलिस को जरूर बताना. पुलिस के पास पहुंचे चरवाहों ने बताया कि कल्ली- महावीरा गुर्जर नाम के बदमाशों के गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है. मामले में DSP विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि डकैतों की तलाश में पुलिस टीमें जंगल मे सर्चिंग कर रही है, जल्द ही इस गिरोह को गिरफ्त में ले लिया जाएगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/30UA4yW

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ