Subscribe Us

भोपाल में आज ट्रैफिक व्यवस्था: रानी कमलापति प्लेटफॉर्म-1, बागसेवनिया सहित कई रास्ते बंद

Bhopal News: रविवार को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का रूट देख लें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर के दौरे को लेकर कई रास्तों को बंद किया गया है. पुलिस आज कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल करेगी. इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक डिस्टर्ब रहेगा. शहर के महात्मा गांधी चौराहे से अवधपुरी चौक तक गाड़ियों की आवाजाही सुबह 11 बजे से 4 बजे तक पूरी तरह बंद होगी. यहां का ट्रैफिक अवधपुरी से बीकानेर स्वीट्स, चर्च चौराहा, डीआरएम ऑफिस, हबीबगंज अंडरब्रिज से 10 नंबर मार्केट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3wIiKZZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ