Subscribe Us

Diwali Laxmi Puja 2021 Muhurat: पं. नवीन उपाध्याय से जानें दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

Diwali Laxmi Puja 2021 Muhurat: दीपों का पर्व दिवाली इस बार 04 नवंबर (गुरुवार) को मनेगी. पुराणों के अनुसार त्रेतायुग में जब भगवान राम लंकापति रावण का वध कर वापस अयोध्या लौटे थे तब वहां उनका स्वागत हज़ारों दीपों को जलाकर किया था. भगवान राम की इस विजय के प्रतीक के तौर पर हर साल दिवाली का त्यौहार मनाया जाता हैं. दिवाली के दिन प्रथम पूज्य श्री गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस दिन घरों में रंगोली बनाई जाती है. साथ ही घर के हर हिस्से में दीप जलाकर रोशनी की जाती है. इस दौरान मां लक्ष्मी के आगमन का स्वागत किया जाता है. गणेश-लक्ष्मी की पूजा के बाद खील-बतासे का प्रसाद बांटकर एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी जाती हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3miF1tN

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ