Nakul Nath News: छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुल नाथ छिंदवाड़ा से किसान आंदोलन का शंखनाद करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों को सरल भाषा में समझने की जरूरत है. सरकार जानबूझकर डीजल की कीमतें बढ़ा रही है, बीज महंगा कर रही है और खाद उपलब्ध नहीं करा रही है ताकि किसान खेती करने में लाचार हो जाए. नकुल नाथ खुद ट्रैक्टर चलाकर हजारों किसानों की भीड़ का नेतृत्व करते हुए छिंदवाड़ा के बस स्टैंड पर आंदोलन स्थल पर पहुंचे. उन्होंने 20,000 से अधिक किसानों की जनसभा को संबोधित किया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3ErGYKv