Subscribe Us

मध्य प्रदेश में दुर्गम जंगलों में रेलवे बना रहा है 5 बड़ी टनल, बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड, देखें PHOTOS

भारतीय रेलवे (Indian Railway) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है. रेलवे इटारसी-भोपाल के बीच बुदनी -बरखेड़ा घाट सेक्शन में तीसरी रेल लाइन के लिए 5 बड़ी टनल बना रहा है. यह कार्य अलग अलग स्तर पर तेजी से किया जा रहा है. फरवरी 2023 तक ये पांचों सुरंगें तैयार हो जाएंगी. भोपाल-इटारसी तीसरी लाइन परियोजना 233 किमी लंबी है. यहां ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी. तीसरी लाइन शुरू होने से यात्रियों के लिए और अधिक ट्रेनें चलाई जा सकेंगी. (शैलेंद्र कौरव)

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3v3tf9q

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ