MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के मंत्रियो के बीच जिलों का बंटवारा कर दिया है. ग्वालियर, इंदौर और भोपाल को लेकर पेंच फंसा था. लेकिन, ग्वालियर को लेकर बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमकर चली. उनके समर्थक तुलसी सिलावट को ग्वालियर का प्रभार दे दिया गया.बुधवार देर रात को मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा गया. प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण शहर इंदौर की कमान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को मिली है. गोपाल भार्गव को जबलपुर और निवाड़ी जिले का प्रभार सौंपा गया है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3qCHyiU
0 टिप्पणियाँ
Thanks, stay with us