MP News: प्रदेश में वैक्सीनेशन पर भी जमकर सियासत हो रही है. सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ आमने-सामने हैं. प्रदेश में चल रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के आंकड़ों पर कमलनाथ ने तंज कसा था. अब सीएम ने ट्वीट किया है, ‘कोरोना टीकाकरण में धांधली देखने वाले कमलनाथ जी अपनी आंखों के जाले साफ कर लीजिए. हर दिन लगभग 10 लाख टीके, मध्य प्रदेश देश में अव्वल.’

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3xYTtdc